देश में भूख से जूझने वालों की संख्या बढ़ी, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में इस स्थान पर भारत

ग्लोबल हंगर इंडेक्सनई दिल्ली। भारत में भूख से परेशान लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, 119 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 100वें स्थान पर आ चुका है। जबकि इसके पहले भारत 97वें स्थान पर था। यानी कि भारत पहले की तुलना में 2017 में तीन पायदान और निचे चला गया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2017 के अनुसार इस मामले में भारत उत्तर कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों से भी पीछे है, लेकिन पाकिस्तान से आगे है।

राजधानी लखनऊ के साथ इस बार इन बड़े शहरों को मिलेंगी महिला महापौर

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IFPRI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्चों में कुपोषण की उच्च दर से देश में भूख का स्तर इतना गंभीर है और सामाजिक क्षेत्र को इसके प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। IFPRI ने एक बयान में कहा कि 119 देशों में भारत 100वें स्थान पर है और समूचे एशिया में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान उससे पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि 31.4 स्कोर के साथ भारत का साल 2017 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स अंक ऊंचाई की तरफ और गंभीर श्रेणी में है। यह उन मुख्य कारकों में से एक है, जिसकी वजह से दक्षिण एशिया इस साल ग्लोबल हंगर इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा तय, रोहिंग्या शरणार्थी रहेंगे या जाएंगे   

आपको बता दें कि 119 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में चीन की रैंकिंग 29, नेपाल 72, म्यांमार 77, श्रीलंका 84 और बांग्लादेश 88 स्थान पर हैं यानी भारत इन पड़ोसी देशों से भी पीछे है। हालांकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रमश: 106वें और 107वें स्थान पर हैं।

LIVE TV