हैरानगी में डाल देगी लड़कियों की ये करतूत, गर्ल्स हॉस्टल में साथी के साथ की हैवानियत

नई दिल्ली। महिलाओं के साथ होने वाले शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के मामले आए दिन खबरों में बने रहते हैं। इस गंभीर समस्या से उबरने के लिए सरकार सख्त से सख्त क़ानून भी बना रही है और तेजी से ऐसे मामलों पर एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन लोगों की विकृत मानसिकता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ज्यादातर तो ऐसे मामलों में दोषी पुरुष ही पाया जाता है। पर कभी-कभी मामले में महिलाएं भी सहभागिता निभाती हैं। अब जो मामला बताने जा रहे हैं, उसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इतना ही नहीं एक बार आप भी सोचने को मजबूर होंगे कि क्या कोई भी महिला या लड़की इतनी दरिंदगी भरी वारदात को अंजाम दे सकती है।

नीलाम होगा ईसा मसीह पर लिखा बापू का पत्र, कीमत लाखों में

दरिंदगी भरी वारदात

खबरों के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सात साल की लड़की से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने है।

बताया जा रहा है कि यहां लड़की के साथ उसके होस्टल में रहने वाली रूम मेट्स ने न केवल पिटाई की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार किया गया।

भरी महफिल में रेणुका ने राहुल को बनाया पप्पू, सीरियस बात पर लगाए ठहाके

फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उधर, पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आईपीसी की धारा 377 और 323 और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इस बारे में एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह ने कहा कि सरकारी हॉस्टल में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है।

लड़की के साथ जिस तरह की दरिंदगी हुई उससे यह लगता है कि हॉस्टल प्रशासन से अनदेखी हुई है। फिलहाल हमने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

बता दें यह घटना 23 फरवरी को हुई थी, लेकिन मामला तब सामने आया जब लड़की और उसकी मां ने बुधवार (28, फरवरी) को गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया कि, ” 23 फरवरी की रात हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की ने बाथरूम में कपड़े भिगो रखे थे। उन कपड़ों पर मेरे धक्के से एक अन्य लड़की के कपड़े गिर गए। इससे नाराज होकर दोनों लड़कियों ने मुझसे झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे पहले पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में छड़ी डाल दी।”

लड़की की मां ने बताया कि डर के कारण बच्ची ने यह बात दबाकर रखी थी। होली के लिए मैं उसे लेने के लिए पहुंची तो वह मुझसे लिपटकर रोने लगी। मैंने देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उससे जब उससे पूछा गया तो बच्ची ने पूरी घटना बताई।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान लड़की के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट में भी इन्फेक्शन पाया गया जो लड़की द्वारा बताई गई व्यथा की ओर इशारा करता है। वहीं डाक्टरों ने भी लड़की के साथ दरिंदगी की बात को स्वीकार की है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV