किसी भी मौसम में घर में घुसे चूहों से इन नायाब नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

जैसे मच्छर आपकी जीना मुश्किल कर देता है। ठीक वैसी ही घर में घुसा एक भी चूहा आपका जीना मुश्किल में डाल देता है। आप कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें लेकिन आप चूहे पर विजय नहीं हासिल कर सकते हैं। यहां तक की बाजार में मिलने वाले साधन जो दावा करते हैं कि चूहों को भगा देंगे वह तक भी कारगर नहीं है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे घर घूमने वाले चूहों से छुटकारा पाया जा सकता है।

चूहों

पुदीना

पुदीने की महक से चूहों को काफी नफरत है इसका मतलब यह कि जिस भी जगह पर पुदीना लगाया जाएगा वहां से चूहों का छुटकारा हो जाएगा। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को पीस पर घर के दरवाजे और खिड़कियों पर लगा दें। आप आएंगे कि आपके घर से चूहें कहीं दूर चले गए हैं।

इन 5 फूड्स के साथ शरीर का पीएच लेवल इस तरह बढ़ाएं

प्याज

आपको शायद ही मालूम हो कि चूहें प्याज की गंध बर्दाश नहीं कर पाते हैं। जिस जगह प्याज रखा होता है वो उस जगह से दूर भागने लगते है। इसलिए जिस जगह पर चूहा सबसे ज्यादा दिखाई दें वहां पर प्याज के टुकड़ो को रख दें।कुछ दिनों तक ऐसा करने पर आप देखेंगे कि जल्ह ही घर से चूहे गायब हो जाएंगे।

मच्छर

उल्लू के पंख

चूहों को घर से दूर भगाने के लिए आप उल्लू के पंख का भी सहारा ले सकते हैं। उल्लू के पंखों को देखकर वह बहुत डर जाते हैं। जिस घर में उल्लू के पंख रखे हो वहां चूहें गलती से भी भटकते नहीं दिखाई देते हैं।

नासिक से महज 10 कि.मी. दूरी पर स्थित ये किला ब्रिटिश काल से आज तक का इतिहास दर्शाता है

तेज पत्ता

खाने का स्वाद बनाने वाला तेज पत्ता अब चूहों का दुश्मन बनता जा रहा है। इसकी तेज गंध चूहों को इतना परेशान करती हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। इसके लिए आप तेज पत्ते को उस स्थान पर रख दें जहां पर चूहें ज्यादा आते हैं। इसकी गंध एक ओर लोगों को खाने का स्वाद बढ़ा देती है तो वहीं दूसरी ओर चूहों का जीना मुश्किल कर देती है।

 

 

LIVE TV