चुनाव जितने के बाद गंगोत्री के विधायक का दौरा, दिया साफ-सफाई का आश्वासन  

गंगोत्री विधायकरिपोर्ट – नितिन रमोला

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार उपला टकनोर का दौरा किया। जिसमें उन्होंने सुकी, जसपुर, झाला, पुराली, हर्षिल और धराली गांव के लोगों से मुलाकात की। वहीँ चुनाव जीतने के बाद  अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने गोपाल रावत का बड़े गर्मजोशी ओर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत भटवाड़ी ब्लाक के उपला टकनोर पहुंचे जहाँ उन्होंने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। जिसमे टकनोर क्षेत्र के मन्दिरों का पुनर्निर्माण ओर पर्यटन के क्षेत्र में बुग्यालों को विकसित करने की मांग की। जिसके बाद गंगोत्री विधायक ने इन सभी कामों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

गंगोत्री विधायक ने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना की और गंगोत्री धाम में झाड़ू लगा कर घाटों और  मंदिर परिसर की साफ सफाई की।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री विधानसभा  को स्वच्छ रखने के लिए पीएम मोदी के जन्म दिवस से 27 सितम्बर तक सफाई अभियान चलाएंगे। जिसकी शुरुआत गंगोत्री से किया जायेगा और इनके साथ धराली गांव में सैकड़ों कार्यकर्ता ने स्वछता अभियान चलाया।

LIVE TV