भोजन बैंक का शुभारंभ, अब भूखे पेट नहीं सोयेगा गरीब

आयुष भरद्वाज

कासगंज। शहर में आज सामाजिक लोगों ने मिलकर एक भोजन बैंक का शुभारंभ किया है, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी कासगंज राजेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया है। इसमें गरीबो को मुफ्त के माफिक मात्र पांच रुपए में पेट भरकर खाना मिलेगा।

भोजन बैंक

बता दें कासगंज शहर में आज तक कोई भी संस्था ने आगे चलकर इस तरह की भोजन बैंक का शुभारंभ नहीं किया था। और आज शहर के कुछ सामाजिक लोगों ने इस भोजन बैंक का शुभारंभ शहर के मालगोदाम रोड़ स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में किया है।

शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी कासगंज, रेलवे अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका कासगंज अध्यक्षा और शहर के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

वहीँ जिलाधिकारी कासगंज राजेन्द्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ के दौरान बताया कि इस तरह की संस्था हर शहर में हर कस्बे में होनी चाहिए और ऐसी संस्थाओं से जुड़कर अन्य संस्थाओं को भी आगे बढ़कर आना चाहिए। क्योंकि अभी भोजन बैंक के शुरुआत का दौर है। काफी दिक्कतें आती हैं। और बाद में फिर सब सामान्य की तरह चलता रहता है।

इसलिए और भी लोगों को ऐसी संस्थाओं से जागरूक होकर आगे आना चाहिए। वहीँ भोजन बैंक संस्था के सदस्य मनीष अग्रवाल ने बताया कि इसका नाम ‘भोजन बैंक’ इस लिए रखा गया है कि हमे आम तौर पर देखने को मिलता है कि बहुत से गरीब हैं। जो बिना खाना खाये ही सो जाते हैं, तो उन गरीबों को यहां पांच रुपए में खाना मिलेगा। इससे वो लोग भूखे नहीं सोयेंगे।

यह भी पढ़ें:- एक ऐसी गोली ने घायल हुआ जुनैद जिसका यही पता नहीं कि चली किधर से!

वहीँ बताया कि इस भोजन बैंक संस्था में खाने का मूल्य पांच रुपये इसलिए रखा गया है, जिससे कि यहां काम कर रहे खाना बनाने वाले बर्तन साफ करने वालों का ख़र्चा चलता रहे। वहीँ इस भोजन बैंक के शुभारंभ के बाद शहर के लोगों ने भोजन बैंक संस्था के लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

यह भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के करीबी पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़

बता दें शहर के लोग भी पर्ची कटा कर भोजन बैंक में जाकर खाना खाए हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV