गम से निपटने के लिए छोटी सी मक्खी भी अपनाती है ‘इंसानी फॉर्मूला’

नई दिल्ली। आपने ऐसे बहुत से लोगो को देखा होगा जो गम भूलाने के लिए नशा करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी जीव को देखा है जो गम को भूलाने के लिए नशा का सहारा लेता हो? अगर नहीं, तो जान लीजिए की मक्खी एक ऐसी जीव हैं जो गम से निकलने के लिए नशा करती हैं।

 मक्खी

इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जब मक्खियां गम में होती हैं तो वो नशा करती हैं। मक्खियां नशा शराब का करती हैं।

यह भी पढ़ें-ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #MyFirstTime… लोग शेयर कर रहे अजीबो गरीब एक्सपीरियंस

रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो मक्खियां शारीरिक संबंध नहीं बना पातीं, उन्हें गम सताने लगता है। और इसी गम को दूर करने के लिए मक्खियां नशा करती हैं। साथ ही वैज्ञानितों ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि जब मक्खियां ऐसी स्थिती में होती हैं तो वो ऐसा खाना ढूंढती हैं, जिससे खाने से उन्हें नशा चढ़ सके।

यह भी पढ़ें-क्लोन साइंस में बड़ी कामयाबी, भेड़ के बाद लैब में तैयार हुए बंदर

वैज्ञानिकों ने इसके पीछे सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए बताया कि प्यार और शारीरिक संबंध की कमी की वजह से मक्खियों में न्यूरोपेपटाइड नामक रसायन घटने लगती है। जबकि संभोग करते वक्त और नशा करते वक्त ये रसायन बढ़ जाता है।

LIVE TV