मछली का तेल इतना फायदेमंद होगा…शायद ही आपने कभी सोचा हो

आजकल की लड़कियों के पास केवल मेकअप और अपनी खूबसूरती को निखारने के अलावा और कोई बात होती ही नहीं है। जब भी चार लड़कियां आपस में बात कर रहीं होगी तो बात होगी बस यार तुम अपने बालों में क्या लगाती हो, मेरे बाल तो बिल्कुल खराब हो गए हैं। इस ही तरह की बातें आपको ज्यादातर सुनने के मिलेंगी। इसलिए उधर-इधर की बातों को मानने से अच्छा है कि आप जो हम बता रहे हैं वह एक बार ट्राई करें।

मछली का तेल

आज हम आपको मछली के तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। मछली के तेल में आपकी स्किन और बालों को चमक देने वाले कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसका प्रयोग कैप्सूल के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो स्वस्थ त्वचा और स्वस्थ बाल पाने में मदद करता है।

तेल के फायदे

मछली के तेल में आमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो स्किन के साथ-साथ बालों के ले भी काफी फायदेमंद होता है। यह तेल स्किन और बालों को पोषण देता है। और बाल इस तेल से लंबे और घने होते हैं।

यह भी पढ़ें- दस का नहीं यह है तीन का दम, इनसे बस कुछ ही पलों में दमकेगी स्किन

  • एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण मछली का तेल संक्रमण से लड़ने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • मछली का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।
  • यह मुँहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
  • मछली का तेल स्कैल्प को पोषित करने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  • यह बालों का गिरना कम करता है।
  • मछली के तेल का उपयोग बालों के विकास को बढ़ाता है।

स्किन के लिए मछली का तेल

आपको मछली के तेल का इस्तेमाल स्किन पर करने के लिए इसका पैक बनाने की आवश्यकता होती है। इसके पैक के लिए आपको मछली के तेल के 5 कैप्सूल लेने हैं और उनका तेल निकाल लेना है। मछली के तेल को कभी भी एकदम से अपने चेहरे पर ना लगाएं। इसको लगाने के लिए हमेशा कॉटन पैड का इस्तेमाल करें। इसे लगाने के 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

मछली का तेल

यह भी पढ़ें- बालों को स्वस्थ्य और चमकदार बनाने के लिए ट्राई करें शकरकंद का हेयर मास्क

बालों के लिए मछली का तेल

बालों को पोषण देने के लिए आपको मछली के तेल का पैक बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए आको ऑलिव ऑयल का तेल की भी जरूरत पड़ेगी। दो बड़े चम्मच जैतून के तेल में 2 चम्मत मछली क तेल को मिक्स करें। बाद में हल्के हाथ से इस मिक्सर को अपने बालों की जड़ पर लगाएं। तेल लगाने के बाद अपने बाल में एक कैप से ढक लें। कम से कम तीन घंटों के बाद किसी अच्छे शैम्पू से अपने बाल को धो लें। 2 से 3 घंटे में तेल स्कैल्प में पहुंच जाएंगा।

 

LIVE TV