फेसबुक पर लीक हुई रेस 3 Full Movie

मुंबई। फिल्‍में लीक होना और उनकी पायरेसी होना फिल्‍म मेकर्स के लिए बड़ी प्रोब्‍लम खड़ी करता जा रहा है। इस साल की शुरुआत से फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के प्‍लैटफॉर्म पर नई फिल्‍मों को लीक करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रेस 3 फुल मूवी लीक कर दी गई है।

रेस 3 फुल मूवी

फेसबुक पर एक मनचले ने थिएटर से रेस 3 फुल मूवी डब और रिकॉर्ड करके इसे सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। फेसबुक पर भी यह काफी वायरल हो रही थी। लीक हुई इस मूवी में स्‍क्रीन पर CINEVOOD.NET का वॉटर मार्क लगा हुआ था। हालांकि इस वीडियो के वायरल होते ही इसे रिमूव कर दिया गया है।

रेस 3 के लीक होने से फिल्‍म की कमाई पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इससे फिल्‍म का काफी घाटा हो सकता है। दो दिन पहले रिलीज हुई फिल्‍म ने अबतक 67 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन के मुकाबले फिल्‍म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला है। फिल्‍म का पहले दिन का कलेक्‍शन 29.17 करोड़ था। वहीं दूसरे दिन इसने 38 करोड़ के ऊपर की कमाई की है।

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन रेस 3 ने लगाई बॉक्‍स ऑफिस पर आग, हुई बम्‍पर कमाई

रेस 3 पहली ऐसी फिल्‍म नहीं है जिसे फेसबुक पर लीक किया गया है। पहले भी कई फिल्‍मों के साथ ऐसा हो चुका है। साल ही शुरुआत में रिलीज हुई पद्मसवत के साथ भी ऐसा ही हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की काला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

 

https://www.facebook.com/100012408431846/videos/463118714111739/

LIVE TV