किसानों ने अपने नेता चौधरी चरण सिंह के लिए मांगा ‘भारत रत्न’

रिपोर्ट- अर्जुन वार्षणेय

अलीगढ़। अलीगढ़  में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर महापंचायत में उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है, महापंचायत में किसानों की समस्याएं उठाई जाएंगी। लोगो का कहना है कि  किसान मजदूर दोनों ही आज गरीब है, महापंचायत में सरकार से मांग की जाएगी कि किसानों का कर्जा माफ ना किया जांए बल्कि उन्हें सही लागत, जो फसल उगाने में लगता है उस पर लाभकारी मूल्य मिले।  इसके साथ ही किसानों के 60 साल होने पर उन्हें पेंशन दिए जाने की मांग भी उठेगी।

चौधरी चरण सिंह

एक रेस्टोरेंट में आयोजित किसान मजदूर संघ की प्रेसवार्ता में कहा गया कि सांसद और विधायक  ही देश की सेवा नहीं करते, बल्कि किसान भी देश की सेवा में लगे हुए हैं,  केवल अच्छी बातें करके ही किसानों का शोषण किया जा रहा है।  29 मई को खैर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देने के उपरांत उन्हें भारत रत्न दिलवाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इस दौरान कहा गया कि  स्वतंत्र भारत में चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया, उनके इस समर्पण के लिए देश की जनता ने उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है।

किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ ओमवीर सिंह ने कहा कि आजकल की भारतीय राजनीति कृषि और कृषक जीवन की उपेक्षा करती है, पिछले एक दशक में लाखों किसानों ने आत्महत्या की है, जो  प्रमाण है ऐसे विषम समय में चौधरी साहब को याद करना और उनके विचारों के साथ कृषक समाज को जागरुक करना जरूरी है।

यह भी पढ़े: कैराना उपचुनाव: आजम खान का बड़ा खुलासा, मुस्लिम इलाकों में लड़ाई करवाने की प्लानिंग कर रही भाजपा

किसानों को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अब उठ खड़ा होना पड़ेगा। यही चौधरी चरण सिंह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महापंचायत में करीब 2000 लोगों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। इस महापंचायत में किसानों को कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, 60  वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पेंशन आदि मुद्दे विचारार्थ होंगे।

LIVE TV