बैंक मैनजर की मनमानी, किसानों को नहीं मिला रहा लोन, LIVETODAY से लगाई मदद की गुहार

रिपोर्ट- फहीम खान

रामपुर। यूपी के रामपुर में किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। किसानों को सरकार द्वारा सहायता या लोन की व्यवस्था की गई है। लेकिन बैंक के अधिकारी अपनी मनमानी दिखा कर किसानों का शोषण कर रहे हैं।

किसान

यह हाल रामपुर की तहसील बिलासपुर के मानपुर ओझा गांव का है। जहाँ प्रथमा बैंक स्थापित है। इस बैंक के मैनेजर द्वारा किसानों को कृषि हेतु लोन नहीं देना और किसानों को परेशान करने जैसे आरोप लगे हैं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की फसल खेत में लगा रखी है, जिसमें कीटनाशक वगैरह आदि दवाइयों का छिड़काव होना है। अगर नहीं किया गया, तो फसल बर्बाद हो जाएगी। मैं रोज़ बैंक आ रहा हूँ पर बैंक मैनेजर मुझे आधारकार्ड पैन कार्ड मांग कर मुझे रोज़ टेला रहे हैं। मैंने सारे डाक्यूमेंट्स भी दे दिए हैं। इसके बावजूद बैंक मैनेजर लोन नहीं दे रहे हैं।

वहीँ एक किसान अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन ले रहा है। उसको भी बैंक मैनेजर टालमटोल कर रहे हैं। यह हाल उस विधान सभा का है। जहाँ के विधायक और वर्तमान में राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख हैं।

यह भी पढ़ें:- शिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस में मुख्य वक्ता होंगे मोहन भागवत, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

वहीँ मानपुर ओझा गांव के प्रथमा बैंक मैनेजर सैलशा कुमार सक्सेना ने बताया कि सरकार की योजना के तहत किसानों को लोन दिया जा रहा है। जो भी किसान हमारे पास आ रहा है। उनको लोन दिया जा रहा है। यह जो किसान शिकायत कर रहे हैं। इनका लोन भी तैयार है। बस कुछ डाक्यूमेंट्स लिए जा रहे हैं।

उसके बाद इन्हें लोन दे दिया जाएगा। शिक्षा वाला लोन पूरी पड़ताल व डाक्यूमेंट्स चेक कर दिया जाता है। जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं। वो सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें:- ज़िन्दगी की जंग से मोड़ लिया मुँह… महिला सिपाही उठाया बड़ा कदम, शक के दायरे में कई संदिग्ध

बहरहाल, बैंक मैनजर कितना सच बोल रहे हैं। यह बैंक में खड़े किसानों से लग रहा है कि मीडिया को देखते ही बैंक मैनजर ने उल्टा पहाड़ा पड़ना शुरू कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसानों के समय से लोन हो जाता, तो किसान क्यों  शिकायत करते।

देखें वीडियो:-

LIVE TV