…तो क्या फर्जी थी म्यांमार पर हुई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!

सर्जिकल स्ट्राइकनई दिल्ली। 29 सितंबर 2016 के बाद आज दिन बुधवार, 27 सितंबर 2017 को एक बार फिर करीब दोपहर 12:00 से 01:00 बजे के बीच भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने की बात सामने आई। सूचना की जानकारी मिलते ही अधिकतर चैनलों ने इस खबर को ब्रेक करना शुरू किया कि भारतीय सेना ने दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक म्यांमार पर की। इस दौरान जवानों ने कई उग्रवादियों को ढेर किया। लेकिन मामले में ट्विस्ट तब आ गया जब इन ख़बरों को संज्ञान में लेते हुए सेना की ओर से इस बात को एक सिरे से खारिज कर दिया गया।

खबरों के मुताबिक़ सेना का कहना है कि मौजूदा समय में उन्होंने किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम नहीं दिया। वह महज इंडों-म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों से हुई एक मुठभेड़ थी। उनका कहना है कि इस दौरान जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार ही नहीं किया। इसलिए इसे सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कहा जा सकता।

भारतीय सेना की दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक, इस बार ये देश बना निशाना

इस ब्यान के बाद से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई भी कि नहीं… या सेना सिर्फ बात को दबाने के लिए ऐसा बोल रही है इस पर संशय बरकरार है।

बता दें इस ऑपरेशन में सेना ने NSCN(K) कैडर के कई उग्रवादियों को मार गिराया है। सेना का यह ऑपरेशन असम-नागालैंड बॉर्डर के पास हुआ।

सेना ने सुबह-सुबह ही इस ऑपरेशन को शुरू किया और लंगखू गांव के पास नागा उग्रवादियों पर हमला बोला।

यह जगह भारत-म्यांमार बॉर्डर से करीब 10-15 किमी. दूर है। इस ऑपरेशन में कोई भी भारतीय सैनिक घायल नहीं हुआ है।

भारतीय सेना ने यह कार्रवाई इनपुट के आधार पर की है। सुबह करीब पौने पांच बजे आर्मी और नागा उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसके बाद सेना ने उग्रवादियों को मार गिराया। अभी तक कितने नागा आतंकी मारे गए हैं इसका कोई आंकड़ा नहीं आया है।

‘बलात्कारी’ बाबा को हाईकोर्ट ने दिया एक और बड़ा झटका

इससे पहले हाल ही में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के म्यांमार दौरे से पहले भी ऐसे ही एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।

भारत-म्यांमार सीमा पर नागा आतंकी संगठन एनएससीएन (के) एक आतंकवादी कैंप को नष्ट कर दिया गया था, साथ ही एक आतंकवादी को भी मार गिराया था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV