हर माह आती है ऐसी शिवरात्रि, कभी ना करें यह काम

शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार हर महीने शिवरात्रि मनाई जाती है। इस मास की शिवरात्रि 07 अक्टूबर,रविवार  को पड़ रही है। इसलिए इस महीने की शिवरात्रि आज मनाई जा रही है। इसलिए आज का दिन काफी विशेष बन गया है। आज के दिन आप भोले से जो कुछ भी मागंगे वह आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

शिवरात्रि

पूजा की विधि

  • शिवलिंग पे तुलसी का पत्ता मत चढ़ाएं, इससे भोलेनाथ रुष्‍ट हो जाते हैं।
  • इस दिन अन्न ग्रहण मत करें। महादेव को प्रसन्‍न करने के लिए जरूरी है कि सादा आहार ल‍िया जाए।
  • किसी की निंदा मत करें। ऐसे शब्‍द बोलने वाले कभी भी भगवान श‍िव के प्र‍िय नहीं बनते हैं।
  • असत्य मत बोलें। झूठ बोलने वालों की पूजा भगवान श‍िव कभी स्‍वीकार नहीं करते हैं।
  • अर्ध रात्रि तक मत सोएं। जल्‍दी उठकर शिव पूजा करें, भोलेनाथ आपके सभी कष्‍ट हर लेंगे।
  • मन, वचन और कर्म से किसी जीव को कष्ट मत दीजिए। दयालु व्‍यक्‍ति की पूजा महादेव के दरबार में जल्‍दी सुनी जाती है।
  • तिल मत चढ़ाएं। भगवान शिव को इसका भोग नहीं लगाना चाहिए।
  • शिवलिंग पर सिंदूर मत चढ़ाएं। भगवान शिव को सिंदूर चढ़ाना सही नहीं माना जाता है।
  • स्नान करने के बाद तुरंत शिव पूजा करें। जल या कुछ फलाहार प्रातः शिव पूजा के बाद ही ग्रहण करें।
  • पूजा का आसन चालक पदार्थ का न हो। कुश कस आसान श्रेष्ठ है।
  • शिवमंदिर पर चढ़ा जल जिस जगह से बाहर हो रहा है, उसको लांघे नहीं।

 

 

LIVE TV