राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, चुनावी नारों के साथ काटा केक

रिपोर्ट- तबरेज़

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत के यशस्वी गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का आज 67वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर बीजेपी के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता एवं मंडल महामंत्री नीलम तिवारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजनाथ सिंह

इसमें मुख्य अतिथि राजधानी नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन मानसिंह द्वारा केक काटकर कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की। और बधाई के गीत भी गाये।

यह भी पढ़ें:- मुजफ्फरनगर से हिन्दू परिवारों का पलायन, लगाए कई सनसनीखेज आरोप

मंडल महामंत्री नीलम तिवारी ने बताया कि हम लोग ने आज राजनाथ सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया। वह हमारे प्रिय नेता हैं।

यह भी पढ़ें:- गोल्ड लोन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान हाथ लग सकते हैं बड़े सबूत

राजनाथ सिंह हमेशा जनता के बारे में सोचते हैं। और जनता के हितों में काम करते रहते हैं, जिस वजह से आज हम लोगों ने उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV