GPAT Result 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट के जारी हुए रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

( रितिक भारती )

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अर्लट है। यानी जीपैट 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार जीपैट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते है।

परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल को सीबीटी यानी कि कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित किया गया था। वहीं इस परीक्षा में कुल 53,302 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस परीक्षा में 50,508 उपस्थित हुए थे। वहीं GPAT एग्जाम 2022 का आयोजन 121 शहरों के 336 केंद्रों में किया गया था। इस परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए 339 पर्यवेक्षक, 124 सिटी कोऑर्डिनेटर, 18 रीजन कोआर्डिनेटर और 02 नेशनल कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए थे। 

ऐसे देखें जीपैट रिजल्ट 2022।

  1. जीपीएटी की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर डाउनलोड जीपीएटी 2022 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. आपका GPTA 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. परिणाम डाउनलोंड करें और प्रिंटआउट लें।
LIVE TV