जानें खजूर खाने के जबरदस्त फायदे, चेहरे पर आता है सोने सा निखार, बालों को बनाएं मजबूत

खजूर को पसंद करने का कारण सिर्फ स्वाद ही नहीं है बल्कि, इसके पोषक तत्व भी हैं जो इसको खाने पर मजबूर कर देते हैं| इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखते हैं | सुबह खाली पेट इसका सेवन दिनभर आपको एक्टिव रखने में मदद करता है |

जाने खजूर खाने के फायदे

चेहरे में लाए निखार

खजूर खाने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है और स्किन को सनबर्न जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है | इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्किन को फ्री रेडिकल्स और यूवी किरणों से बचाने का काम करते हैं|

बालों को रखें मजबूत

खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाई जाती है जो बालों की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है | इसलिए रोज सुबह एक से दो खजूर जरूर खाएं |

इम्यून सिस्टम को रखता है मजबूत

खजूर खाने से मेटाबोलिजम और इम्यून सिस्टम दोनों बूस्ट होता है | साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है | इसमें मौजूद पोषक तत्व समग्र शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं |

मेमोरी होती है बूस्ट

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पायी जाती है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने सहायक है | इसके सेवन से मेमोरी भी बूस्ट होती है |

हड्डियों को करें मजबूत

इसके अलावा खजूर हड्डी के रोग में भी बहुत फायदा पहुंचाती है | इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन बढ़ाने में भी मदद करता है |

दूध में भिगोकर खाएं

खजूर का सेवन रात में दूध के साथ करने से ज्यादा फायदा होता है | इसके अलावा आप रात में भिगोकर सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं |

LIVE TV