रोज पिएं यह पानी, भाग जाएंगी सारी बीमारियां

पुराने जमाने में अस्वस्थ होने पर दवाएं देने की बजाय खान-पान सही किया जाता था ताकि जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। आज भी यदि वही तरीका अपनाया जाए तो शायद हमें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही ना पड़े। ऐसा ही फल है नारियल पानी। जिसके बहुत फायदे हैं।

नारियल पानी

आज हम एक ऐसे फल के गुण आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप रोजाना इसे ग्रहण करने का विचार अवश्य बना लेंगे। हम यहां नारियल पानी के गुणों की चर्चा करेंगे।

नारियल पानी तकरीबन सभी को पसंद होता है, खासतौर से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए तो यह दैनिक आहार की तरह ही है। क्योंकि यह फल इसी इलाके में पाया जाता है।

वर्ष 2005 में हुए एक शोध में यह सिद्ध किया गया है कि जो लोग रोजाना नारियल पानी पीते हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा कभी नहीं हो सकता। ऐसे लोगों का रक्तचाप हमेशा नियंत्रित रहता है। इन्हें हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता, जो कि आज के समय में हर दूसरे इंसान को परेशान करता है।

नारियल पानी

अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है, तो उसे नारियल पानी से बेहतर कोई दूर नहीं कर सकता। डॉक्टरों का कहना है कि नारियल पानी में 95% पानी पाया जाता है, जो देखते ही देखते शरीर में पानी की कमी को दूर कर देता है।

यह हमारे शरीर को हायड्रेट करने का बेहतरीन उपाय है। इसलिए गर्मियों में नारियल पानी पीते ही हम बेहतर महसूस करने लगते हैं। तपती धूप में इतना आराम हमें सादा पानी पीने से नहीं मिलता, जितना अच्छा हम नारियल पानी पीकर महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं होता कान में दर्द, आपकी ही कुछ गलतियां है इसकी असल वजह, दोबारा न दोहराएं

क्या आपको उच्च रक्तचाप जैसी कोई समस्या है? या घर में किसी परिजन को है? यह कहना गलत नहीं होगा कि आजकल हाई ब्लड प्रेशर जैसी प्राब्लम हर दूसरे इंसान को है।

कुछ लोग तो इस परेशानी में ऐसे जकड़ चुके हैं कि उन्हें रोजाना इसके लिए दवा लेनी पड़ती है, अन्यथा उनकी तबियत बिगड़ जाती है। यदि आपकी पहचान में ऐसा कोई रोगी है तो उसे नारियल पानी पीने की सलाह दें।

नारियल पानी

नारियल पानी के इस गुण के अनुसार इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो काफी न्यूनतम कैलोरी वाले होते हैं। इसमें कैलोरी होती जरूर है लेकिन ना के बराबर।

यानी कि नारियल पानी पीने से अच्छा स्वास्थ्य तो आप पा ही लेंगे, साथ ही वजन बढ़ने जैसी चिंता से भी मुक्त हो जाएंगे। विशेषज्ञों की मानें तो नारियल पानी को आप ‘कैलोरी-फ्री’ ड्रिंक कह सकते हैं। तो इसका मतलब है कि अगली बार आप कोई अन्य ड्रिंक की बजाय नारियल पानी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पेट से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज है इसके हाथ में

इसमें पोटैशियम है, क्या आप नहीं जानते कि यह आपके लिए कितना जरूरी है? विशेषज्ञों की राय के अनुसार पोटैशियम हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी मिनरल में से एक है। इसकी कमी हमें बहुत भारी पड़ती है, लेकिन यदि रोजाना नारियल पानी पीया जाए तो यह कमी भी पूरी हो सकती है।

इसमें मैग्निशियम भी है… वरिष्ठ हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे रोजाना के आहार में मैग्निशियम नामक मिनरल जरूर होना चाहिए। लेकिन वे बहुत कम लोग हैं जो इस बात का ध्यान रखते हैं और धीरे-धीरे यह मिनरल हमारी बॉडी से गायब होने लगता है जो हमें अस्थमा, डायबिटीज जैसी बीमारियां दे जाता है।

नारियल पानी

लेकिन अगर महज एक हफ्ते भी नारियल पानी रोजाना पीया जाए, तो हमारे शरीर में मैग्निशियम की पूर्ति की जा सकती है। हमें इतना मैग्निशियम मिल सकता है कि आने वाले कई वर्षों तक हम बड़ी-बड़ी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

अगले गुण के अनुसार इसमें कॉपर है। क्या आप जानते हैं कि ‘कॉपर’ तत्व हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है? यदि यह ना हो तो हमारे शारीरिक अंग ढंग से काम करना बंद कर देते हैं। धीरे-धीरे उनमें कमजोरी आ जाती है, इतना ही नहीं शारीरिक अंग चलना बंद हो जाएं ऐसी समस्या भी पैदा हो सकती है।

LIVE TV