शास्त्रों के मुताबिक भूलकर भी सूर्यास्त के वक्त न करें ये काम, मिलेगा सिर्फ दुर्भाग्य, होगा पतन

सूर्यास्तशास्त्रों में सूर्यास्त यानी शाम के समय का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस समय में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शाम को पूजा आदि कर्म तो सभी करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम भी बताए गए है जो शाम को नहीं करने चाहिए। जिन घरों में इन बातों का ध्यान रखा जाता है, वहां लक्ष्मी कृपा से दरिद्रता नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:- तुलसीदास के बताए ये सात गुण जीवन में अपनाकर देखें, हर रास्तें पर होंगे कामियाब

यहां जानिए 8 काम जो सूर्यास्त के समय नहीं करने चाहिए:-

तुलसी में जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय सही होता है। शाम के समय तुलसी में जल नहीं डालना चाहिए और न ही पत्ती तोड़नी चाहिए।

ध्यान रखें शाम को भूलकर भी झाड़ू नहीं लगनी चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बहार निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम होने से पहले ही घर की सफाई कर लेनी चाहिए।

शाम को सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। जो लोग शाम को नियमित रूप से सोते है, वे मोटापे का शिकार हो जाते है। जो स्त्री बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्त्री गर्भवती है, वह शाम के समय सो सकती है। स्वस्थ लोगों को शाम को सोना नहीं चाहिए, वर्नाआलस्य बढ़ेगा। जिन घरों में लोग शाम को सोते हैं, वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती है।

कहा जाता है कि शाम के वक्त खाना नहीं खाना चाहिए। शाम के वक्त खाना खाने से पेट की समस्याएं भी होती है और मान्यताओं के अनुसार भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

दूसरों की बुराई करना या चुगली करना भी पाप ही है। इस काम से हमेशा बचना चाहिए। विशेष रूप से शाम के समय किसी बुराई या चुगली न करें। कुछ लोगों को दूसरों की बुराई करने में आनंद मिलता है, लेकिन ऐसा करने से हमें कोई लाभ नहीं मिलता है, बल्कि समाज में हमारी ही इज्जत कम होती है।

यह भी पढ़ें:-जानिए देवों के देव महादेव क्यों पहनते हैं बाघ की खाल

जो लोग बहुत अधिक गुस्सा करते हैं, वे खुद के स्वास्थ्य को तो नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही दूसरों को भी दुख देते हैं। कभी-कभी क्रोध में ऐसी बातें भी कह दी जाती हैं, जिनसे परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। किसी भी प्रकार क्रोध को काबू कर लेना चाहिए। क्रोध करेंगे तो घर में अशांति बढ़ जाएगी। शाम को लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं और ऐसे में हमारे घर में

वहीं शाम के वक्त पढ़ाई भी नहीं करनी चाहिए, जबकि सुबह के वक्त पढ़ाई करनी चाहिए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV