भूलकर भी इस दिशा में ना रखें घर की वस्तुएं

व्यक्ति बड़े ही दिल से अपना सपनों का आशियाना बनाता है। लेकिन जब उसी आशियाने में उसे हमेशा कोई न कोई तकलीफ होने लगें तो उसका सपनों का आशियाना ही उनके लिए काल बन जाता है। कई बार घर में रखें सामान का भी हमारे घर पर बहुत फर्क पड़ता है। इसलिए आज हम आपको वास्तु के कुछ टिप्ट बताने जा रहे हैं।

वस्तुएं

घड़ी

घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही दक्षिण की दिशा में कभी भी घड़ी नहीं होनी चाहिए। घर के दक्षिण में घड़ी होने से घर में हमेशा काल बना रहता है।

धन

दक्षिण की दिशा में कभी भी धन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है। इस दिशा में कभी भी अलमारी या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में आप कपड़े की अलमीरा रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खास आपके लिए आयोजित सापुतारा मॉनसून फेस्टिवल 2018

फ्रिज

वास्तु के अनुसार, रसोई में फ्रिज और माइक्रोवेब को भूलकर भी एक साथ नहीं रखना चाहिए। फ्रिज को दक्षिण दिशा में न रखें, बल्कि इसे दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। दक्षिण दिशा अग्नि तत्व् का प्रतिनिधित्वा करती है, इसलिए फ्रिज के लिए यह दिशा सही नहीं है।

नेगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा रविवार को ही रहती है। यह एनर्जी दक्षिण दिशा की तरफ ही ज्यादा होती है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए एक कटोरी में नमक भरकर रखें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी कता असर कुछ कम हो जाएगा।

 

 

LIVE TV