कपिल के बाद आई सुनील की बारी, पहले एपिसोड को मिले ऐसे रिएक्‍शन

मुंबई। कपिल शर्मा के कमबैक शो को खास पसंद नहीं किया गया है। उनके शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ के पहले एपिसोड की सोशल मीडिया पर काफी बुराई हुई थी। कपिल के कमबैक के के बाद दर्शकों को सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार था। बीती शाम 7 बजे लोगों का ये इंतजार खत्‍म हुआ जब दन दना दन का पहला एपिसोड रिलीज किया गया।

बीती शाम आईपीएल के आगाज के साथ ही सुनील ग्रोवर और शिल्‍पा शिंदे के शो की भी शुरुआत हुई। इससे पहले 4 अप्रैल को इस शो की पहली झलक सामने आई थी। जिस तरह कपिल के शो के पहले एपिसोड के बाद लोगों क रिएक्‍शन देखने को मिला था वैसे ही सुनील के शो पर भी लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

दोनों का शो भले ही काफी अलग हो लेकिन इस लोगों की प्रतिक्रिया तकरीबन एक जैसी ही है। एक शो से अलग होकर इन शो कॉमेडियन ने नई शुरुआत तो कर ली पर पहले जैसा जादू दोबारा नहीं चला पा रहे हैं।

ट्विटर पर कपिल की तरह सुनील के शो की भी काफी आलोचना हुई है। पहले एपिसोड को देखने के बाद लोगों ने उन्‍हें राय दी है कि दोनों साथ में आ जाएं तभी कुछ सही होगा वरना दोनों ही डूब जाएंगे। कुछ यूजर ने तो सुनील के शो को फालतू तक बता डाला है।

कहीं न कहीं यह सच है कि दोनों जब-जब अलग हुए है तो दोनों का ही कबाड़ा होता है। जब ये दोनों साथ आ जाते हैं तो शो सुपरहिट हो जाता है।

यह भी पढ़ें: गालीबाज बनना पड़ा महंगा, कपिल के खिलाफ शिकायत दर्ज

शो दन दना दन में सुनील प्रोफेसर एलबीडबलू के किरदार में हैं। वहीं शिल्पा शिंदे प्रोफेसर एलबीडबलू की पत्‍नी गुगली देवी के किरदार में हैं। सुगंधा मिश्रा और और अली असगर चीयर लीडर बने हैं, जो कि इजाबेल और एनाबेल के किरदार में हैं।

LIVE TV