विदाई परेड के बाद डीजीपी सुलखान सिंह को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार

सुलखान सिंहलखनऊ। विदाई परेड की सलामी लेने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  सुलखान सिंह को तीन महीने का सेवा विस्तार मिल गया। नई दिल्ली में सुलखान सिंह के सेवा विस्तार से जुड़े प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मोहर लगा दी है

हालांकि शुक्रवार को ही पुलिस लाइन में डीजीपी की विदाई परेड आयोजित कर उन्हें सलामी दे दी गई थी समारोह में पुलिस और पीएसी की कई यूनिट भी मौजूद थी विदाई समारोह में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस उत्कृष्ट पुलिस फोर्स है, वहीं हमें अपने 34 साल के सेवा काल में सबका सहयोग मिला

सुलखान सिंह शनिवार को रिटायर होने वाले थे। केंद्र सरकार ने अपने इस फैसले की जानकारी देर शाम प्रदेश सरकार को दी। इससे पहले 31 मार्च 2015 को पूर्व डीजीपी एके जैन को भी विदाई परेड के बाद सेवा विस्तार का आदेश प्राप्त हुआ था।

डीजीपी सुलखान सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में आयोजित औपचारिक विदाई परेड की सलामी ले ली थी। इस मौके पर उन्होंने कहा था, ‘मुझे यूपी पुलिस का डीजीपी बनने का गौरव मिला। आज की परेड का मुझे सौभाग्य मिला। यूपी पुलिस का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इस पुलिस ने हर जगह नाम रोशन किया है। यूपी पुलिस हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है। पुलिस की बदौलत ही मैं यहां तक पहुंच पाया। मेरे सेवा काल में सबका सहयोग मिला। सभी लोगों को मेरी तरफ से धन्यवाद’।

बता दें सुलखान सिंह के सेवा विस्तार के लिए यूपी सरकार दो दिन पहले केंद्र सरकार को सिफारिश भेज चुकी है। परेड की चिट्ठी वायरल होते ही सुलखान सिंह फिर चर्चा के केन्द्र में आ गए हैं।

LIVE TV