चेन्नई से लखनऊ आए IPS ओपी सिंह, संभालेंगे यूपी के DGP की कमान!

यूपीलखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह को दुबारा सेवा विस्तार मिलने की संभावना लगभग ख़त्म हो चुकी है। रविवार को सुलखान सिंह रिटायर होने वाले हैं। वहीं नए डीजीपी की रेस में 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह का नाम अब सबसे आगे चल रहा है. सिंह को अचानक चैन्नई से लखनऊ बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार बिगड़ी कानून व्यवस्था पर काबू पाने में नाकाम : अखिलेश यादव

सिंह डीजी सीआईएसएफ के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बताया जा रहा है कि सीएम योगी से मुलाकात के बाद वो आज ही कार्यभार संभाल सकते हैं। ओपी सिंह वरिष्ठता में सबसे लंबे कार्यकाल वाले 7वें नंबर पर हैं। उनका कार्यकाल ढाई साल का होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, सितंबर महीने में सुलखान सिंह को रिटायर होना था लेकिन  शासन ने उनको तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। जोकि रविवार यानि आज 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में अब सूबे में नए डीजीपी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा में सबसे आगे डीजी फायर प्रवीन सिंह का नाम चल रहा है। सुलखान सिंह को सेवा विस्तार मिलने से पहले भी प्रवीन सिंह का नाम चर्चाओं में आ चुका है।

यह भी पढ़ें : नेपाल : माउंट एवरेस्ट पर एकल पर्वतारोहण प्रतिबंधित

डीजी फायर के पद पर तैनात प्रवीण का कार्यकाल जून 2018 तक है। दूसरे नंबर पर भवेश कुमार सिंह हैं। वे मुख्यमंत्री की गुडबुक में भी हैं। सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश भी है जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके।

LIVE TV