ये राजपरिवार करता है मर्यादा पुरुषोत्तम राम के वंशज होने का दावा

राजपरिवारहमारे भारत को अंग्रेजो के शासन से पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था। यहाँ कई राजा-महाराजाओं ने हुकूमत की। लेकिन हमारे पुराणों के मुताबिक भगवान राम को इतिहास का सबसे अच्छा राजा बताया गया है। मगर सवाल यह है कि आखिर इस महान राजा के वंशज कहाँ है? कहाँ तक भगवान राम का वंश पहुंचा था? लेकिन एक ऐसा भी परिवार है जो खुद को मर्यादा पुरुषोत्तम राम का वंशज बताता है।

यह भी पढ़ें:- आप जो काम हाथों से नहीं कर सकते उन्हें अपनी ठुड्डी से करता है ये शख्स

राजस्थान के जयपुर में एक राजघराना है जो खुद को भगवान राम के वंशज बताते हैं। यह खुलासा इस राजघराने की महारानी पद्मिनी देवी ने एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया है। महारानी ने बताया कि उनका परिवार भगवान राम के बेटे कुश के परिवार का वंशज है। उनके पति भवानी सिंह राम के पुत्र कुश के 309वें वंशज थे।

बता दें 12 साल की उम्र में महांरानी पद्मिनी का पोता राजा बना था। जयपुर के पूर्व महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह का कोई भी पुत्र नहीं हुआ था तो उन्होंने अपनी बेटी के बेटों को गोद ले लिया था। 2011 में भवानी सिंह के निधन के बाद उनके गोद लिए हुए बेटे लक्ष्यराज को राजा बनाया गया।

यह भी पढ़ें:- VIDEO : दुनिया में पाए जाने वाले 10 अद्भुत पेड़ जिन्हें देख रोमांचित हो उठेंगे

हालाँकि अब देश भर में रजवाड़ों का राज  खत्म हो चुका है। लेकिन फिर भी राजघरानों में राजतिलक कर राजा बनने की परंपरा बनी हुई है।

बता दें महाराजा भवानी सिंह की पुत्री दिया वर्तमान समय में माधोपुर से बीजेपी विधायक हैं।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/-x2S7Scp7ZU

LIVE TV