पाठ्यक्रम से हटाए जाएंगे मुग़ल शासक, डिप्टी सीएम बोले – ‘वह हमारे पूर्वज नहीं’

मुग़ल शासकजौनपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के 23वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने जौनपुर पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने मुग़ल शासकों को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि ‘मुग़ल शासक हमारे पूर्वज नहीं थे बल्कि वह लूटेरे’ थे।

यह भी पढ़ें:- रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति सख्त रवैया न अपनाए भारत सरकार : मायावती

उन्होंने कहा, जिन मुगल शासकों ने गलत काम किया है, हम उन्हें लुटेरे मानते हैं। जिन्होंने अच्छे काम किए हैं, उनकी हम प्रशंसा करते हैं। बाबर और औरंगजेब लुटेरे थे। शाहजहां हाथ काटने वाला था। वहीं, मंगल पांडे ने जब क्रांति की शुरुआत की तो बहादुर शाह जफर ने इसका समर्थन किया था, इसलिए हम उनका कोई विरोध नहीं करते।

उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते है। वह मंदिर के साथ-साथ माजर भी जाते है। यूपी सरकार अब पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक बदलाव करेंगे।

उन्होंने ने यह भी कहा कि अकबर ने अच्छे काम किये है तो इतिहास में रहेंगे। बहादुर शाह जफर अच्छे मुगल शासक थे। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार में उनकी मजार पर गए थे। जहां ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट दिए जाएं, वह हमारी संस्कृति नहीं हो सकती। हमारी संस्कृति तो कलाकारों, वैज्ञानिकों को सम्मान देने की रही है।

उन्होंने कहा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने देश के लिए सफल परमाणु परीक्षण किया देश उनका सम्मान करता है। उनका इतिहास में भी वैसा ही गौरवपूर्ण वर्णन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार ने लिया गोरखपुर कांड से सबक, बरेली में खुलेगा गैस बैंक

हरियाणा के गुरुग्राम में हुई छात्र की हत्या के मामले पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कुछ नियम बनाने जा रही है। फिलहाल दुर्भाग्य से ऐसी कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रबंधकों की होगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV