टूटा फैंस का ख्‍वाब, रैंप पर नहीं उतरेंगे दीपिका-रणबीर

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दीपिका और रणबीर को एक बार फिर साथ देखने का सपना पूरा ही होने वाला था कि टूट गया। कुछ समय पहले डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों स्‍टार्स अपकमिंग फैंशन इवेंट में उनकी डिजाइन पहनकर रैंप वॉक करने वाले थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा।

दीपिका और रणबीर

आज भले ही रिलेशनशिप में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। एक समय पर रणबीर और दीपिका बॉलीवुड गलियारे के सबसे ज्‍यादा चर्चित कपल हुआ करते थे। ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच अभी भी काफी अच्‍छी केमिस्‍ट्री है।

‘बचना ऐ हसीनों’, ‘यह जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्‍मों में फैंस इन्‍हें मोस्‍ट रोमांटिक जोड़े के तौर पर देख चुके हैं। तीनों ही फिल्मों में इन्‍हें बहुत पसंद किया गया है।

इनकों एक बार फिर साथ देखने के लिए हर कोई एक्‍साइटेड था। लेकिन अब शो के कैंसल होने की खबर के लाखों दिल तोड़ दिए हैं। खबरों के मुताबिक इनमें से किसी एक नहीं बल्कि दोनों ने ही शो में आने से मना कर दिया है।

दोनों (कल) 9 अप्रैल को मिजवान फैशन वीक में मनीष मल्‍होत्रा के कलेक्‍शन पहनकर रैंप पर उतरने वाले थे। खबरों के मुताबिक दोनों की ही तबियत ठीक नहीं है। यही वजह है कि दोनों ने शो पर आने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बिश्‍नोई समाज की नजर में खटक रहा सलमन का सुकून, लिया बड़ा फैसला

दीपिका और रणबीर भी जानते हैं कि उनके फैंस उन्‍हें कितना चाहते हैं। तबियत साथ नहीं दे रही तो वह भी क्‍या करते लेकिन फैंस का दिल न टूटे इसके लिए उनहोंने उपाय निकाल लिया है। ऑर्गनाइजर के मुताबिक यह फैशन पूरी तरह कैंसल नहीं हुआ है। इसे महज कुछ दिनों के लिए पोस्‍टपोन किया गया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर नई तारीख अनाउंस नहीं की गई है।

 

 

LIVE TV