चाहती हैं मेहंदी का रंग चढ़े सबसे गहरा, ट्राई करें ये टिप्‍स

मेहंदीनई दिल्ली। त्योहारों का सीजन हो या कोई और मौका, सभी महिलाओं को अपने हाथों में गहरी रची मेहंदी बहुत पसंद होती है। इस महीने शादियों के सीजन की शुरुआ हो गई है। बिना मेहंदी के शादी बहुत फीका-फीका लगती है। अब सभी लोग शादी में मेहंदी की रस्म मनाई जाती है। मेहंदी का क्रेज दुल्हन के लिए बहुत ख़ास ही होता है।

हम आपको ऐसी टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आपकी मेहंदी का रंग बहुत खिला और गहरा आएगा।

वैक्‍सिंग के खतरनाक दर्द से ये टिप्‍स दिलाएंगे छुटकारा

भूलकर भी शादी से पहले न करें ये गलतियां, खत्‍म हो जाएगी एक्‍साइटमेंट

  • टोनर। मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को टोनर से साफ कर लें। ऐसा करने से आपके हाथों का सारा तेल आसानी से हट जाएगा। ऐसा करने से आपकी मेहंदी आसानी से रचेगी और उसका रंग भी गहरा आएगा।
  • लौंग का धुंआ। मेहंदी का रैंग गहरा करने के लिए एक पैन में लौंग रख कर उसको गरम करें। इसके बाद लौंग के धुंए से अपना हाथ सेंक लें। कहा जाता है कि लौंग का धुआं हाथों में लगाने के बाद अगर मेहंदी लगाई जाए तो रंग दुगना गहरा चढ़ता है।
  • बाम, विक्स और आयोडेक्स। अगर आपकी मेहंदी का रंग हल्का हो रहा है तो आप अणि हथेली पर विक्स या कोई भी गरम बाम लगायें। यह सब हथेली में लगाने से गर्माहट मिलती है जिसके कारण मेहंदी गहरी हो जाती है और उसका रंग बहुत अच्छे से चढ़ता है। ऐसा करने से हल्की हो रही मेहंदी का रंग दोबारा गहरा होने लगेगा।
  • नींबू चीनी का घोल। मेहंदी का रंग गाढ़ा और गहरा करने के लिए इस घोल को मेहंदी सूखने पर लगायें। ऐसा करने से मेहंदी आपके हाथों से सूख कर नहीं गिरेगी। इस कारण मेहंदी ज्यादा समय तक लगी रहेगी जिसकी वजह से उसका रंग अच्छे से निखर कर आएगा।
  • सरसों का तेल । मेहंदी हटाने से 1 घंटे पहले अपने हाथों में सरसों का तेल लगा लें। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा भी होगा और मेहंदी आसानी से छुट भी जाएगी। यह उपाय मेहंदी का रंग गहरा करने का सबसे आसन और सस्ता तरीका माना गया है।

 

LIVE TV