ब्लूव्हेल के बाद इस खतरनाक गेम ने दी भारत में दस्तक, हारे तो देनी पड़ेगी…

खतरनाक गेमनई दिल्ली। ब्लूव्हेल गेम ने कितने मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है। इस बात से कौन वाकिफ नहीं है। बीतें दिनों इस खूनी खेल ने तहलका मचा दिया था। अभी लोग इसके कहर से उबर भी नहीं पाए हैं कि एक और गेम भारत पहुंच चुका है। इस गेम का मामला भारतीय पुलिस प्रशासन के सामने आया है। इस गेम का नाम ‘डेयर एंड ब्रेव’ बताया जा रहा है।

विश्व रिकार्ड : तैयार हुई 918 किलो की खिचड़ी, बाबा रामदेव ने लगाया तड़का

ख़बरों के मुताबिक इसमें खेलने वाले आपस में डेयर के तौर पर कुछ टास्क पूरा करने को देते हैं और हारने वाले को अपनी न्यूड तस्वीर भेजनी पड़ती है।

ये गेम सामने तब आया जब मुंबई पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को नाबालिग लड़की से अश्लील तस्वीर मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। माना जा रहा है कि इस गेम की शुरुआत इस साल यूएस में हुई है। लेकिन ब्लू व्हेल गेम की लोकप्रियता की वजह से ये जानकारी में नहीं आ पाया था। ये गेम नवजवानों के क्लोज़ ग्रुप में केवल इनविटेशन पर खेला जाता है।

पहले मामले में 23 वर्षीय लड़के को नाबालिग के साथ इसी तरह के कंटेट के लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़के के खिलाफ आई एक्ट और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

15 साल बाद गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड, हुई थी 30 श्रद्धालुओं की मौत

बता दें इस गेम ने अभी-अभी भारत में दस्तक दी है।

पुराने गेम की तरह है डेयर एंड ब्रेव

ये गेम पुराने गेम ट्रूथ एंड डेयर की तरह ही है, लेकिन इसमें ट्रूथ गायब है और केवल डेयर को जगह दी गई है। दो प्लेयरों वाले इस गेम में प्लेयर्स आपस में डेयर पूरा करने के लिए कहते हैं और हारने वाले को विजेता के इच्छानुसार टास्क पूरा करना पड़ता है, जिसमें आमतौर पर अश्लील तस्वीर या वीडियो की ही डिमांड की जाती है।

LIVE TV