छत्तीसगढ़: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गोबर बिनने वाली से शादी करने का झांसा देकर कई बार बलात्कार, धोखाधड़ी करने के आरोप में गाय चरवाहा आरोपी रितेश यदु ठेठवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी का उम्र 18 और लड़की की उम्र 19 वर्ष है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में अब गाय चरवाहा गिरफ्तारी तिल्दा-नेवरा में पुलिस ने एक लड़की से बलात्कार और धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गाय चरवाहा  के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी रितेश यदु ठेठवार पिता बलीराम यदु संत कंवर राम वार्ड नेवरा को शनिवर् शाम को गिरफ्तार  किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया। पीड़िता ने बताया की अग्रवाल राइस मिल के पिछे जब मैं गोबर बिन रही थी तब मेरे को शादी करूँगा बोलकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया फिर मैंने जब शादी के लिए कहा तो साफ-साफ इनकर कर दिया।

LIVE TV