Congress और Twitter के बीच टकराव हुई खत्म, अनलॉक हुआ राहुल गांधी का अकाउंट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट करीब एक हफ्ते बाद अनलॉक कर दिया गया है। राहुल गांधी के साथ-साथ दूसरे कांग्रेस नेताओं की ट्विटर आईडी भी अनलॉक कर दी गई है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्विटर ने आज सुबह राहुल गांधी सहित कांग्रेस से जुड़े सभी अकाउंट अनलॉक कर दिए। यह भारत की जनता की जीत है।

After Twitter, NCPCR Demands Action Against Instagram Profile of Rahul  Gandhi | Technology News

बता दें कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किए गए थे।

यह भी पढ़ें-Twitter की बड़ी कार्रवाई , राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का ऑफिश्यल अकाउंट लॉक, जानें वजह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किए जाने को लेकर उन्होंने ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है। लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है।

LIVE TV