राष्ट्रमंडल खेल : आमने-सामने उतरे 71 देश, अब तक भारत को मिले 2 पदक

गोल्ड कोस्ट। आस्ट्रेलिया की मेजबानी में 21वें राष्ट्रमंडल खेल का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण आस्ट्रेलिया की एक प्राचीन परंपरा ‘स्मोकिंग सेरेमनी’ रही।

राष्ट्रमंडल खेल

आस्ट्रेलिया में आयोजित 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देश भाग ले रहे हैं. इस खेल में खिलाड़ी 275 स्पर्धाओं में अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीँ भारत के कुल 221 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन बुधवार को उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां हुई जबकि गुरुवार से विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएं शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें : अब यूपी की सड़कें होंगी ‘लोहालाट’, PWD ने बताया ये नया फार्मूला

राष्ट्रमंडल खेल में भारत

  • साइकिलिंग

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन गुरुवार को भारतीय साइकिलिंग टीम 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाई। सात टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में देबोरा हेराल्ड, अलीना राज, मनोरमा देवी और अमृता रेघुनाथ की भारतीय टीम सबसे निचले स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

  • भारोत्तोलन

भारत की महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने खेलों के पहले दिन महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया।

इससे पहले गुरुराज ने भारत को पहला पदक दिला दिया है। उन्होंने भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुवार को रजत पदक पर कब्जा जमाया।

  • तैराकी

भारतीय तैराक श्रीहरी नटराज 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेल: भारत को पहला पदक, वेट लिफ्टिंग में गुरुराज ने जीता रजत

  • महिला हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। भारत को अपने पहले मैच में वेल्स के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।

  • टेनिस टीम

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज जीत के साथ किया है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में गुरुवार को श्रीलंका को 3-0 से मात दी।

  • बैडमिंटन टीम

भारतीय बैडमिंटन टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत ने गुरुवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी। भारत को गुरुवार को ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।

LIVE TV