UP मौसम अपडेट: अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में ठंडी हवाएं चलेंगी, सुबह के समय कई इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे ठंड फिर से लौट सकती है। अभी तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज की बात करें तो प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी धूप खिलेगी।
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तापमान तेजी से बढ़ जाता है तो कभी आसमान में बादल छाए रहते हैं, जिससे तापमान में अचानक बदलाव देखने को मिलता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे मौसम सुहाना होगा और हल्की ठंडक का असर भी रहेगा।
राज्य में अगले सप्ताह मौसम साफ रहेगा, हालांकि इस दौरान कोहरा और हल्की धुंध रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे ठंड फिर से लौट सकती है। अभी तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज की बात करें तो प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी धूप खिलेगी।
इसके अलावा, पूरे राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम को मौसम शुष्क रहेगा, कुछ इलाकों में कोहरा और हल्की धुंध छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अयोध्या और बुलंदशहर में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेरठ में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 11.6 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
बीएचयू स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बहराइच 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सुल्तानपुर 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तीसरे स्थान पर रहा।