CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जिन्ना के अनुयायी गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रदेश के गोंडा जनपद पहुंचे। जहां उन्होंने 450 करोड़ की लागत से 65.61 एकड़ में विस्तृत 350 KLD प्रतिदिन क्षमता के एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक वितरित किए। शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है। बीजापुर चीनी मिल की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। यहां पर 15 मेगावाट बिजली भी बनाई जाएगी। इन सभी कार्यों के शुभारंभ पर आप सभी को बधाई।

वहीं सीएम योगी ने विपक्ष पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, याद करिए, जिन आतंकवादियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला किया, उन आतंकवादियों के मुकदमे को बड़े बेशर्मी के साथ वापस लेने का कार्य पिछली सरकार ने किया। ये जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं। ये गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे। उन लोगों को जिन्ना पर कितना विश्वास है, वो लोग दंगे करवाते थे। किसानों को तबाह करते थे। आस्था पर प्रहार करते थे। जो आस्था का सम्मान करना जानते हैं। वह लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों या सामान्य किसानों की क्या स्थिति थी। ये सब आप लोग जानते हैं। किसान आत्महत्या कर रहा था। प्रदेश में किसान अपनी मेहनत से अन्न का उत्पादन करता था, उसके क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी। राज्य सरकार ने कोरोना का मैनेजमेंट कितना अच्छा किया। रूस और चीन में कोरोना की वजह से क्या हालात हैं, यह सब आपको पता है। आप यहां पर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं। क्या विजयादशम, क्या दीपावली, सभी त्योहार मना रहे हैं।

LIVE TV