
नई दिल्ली। सीआईएससीई ने ICSE की 10वीं क्लास और ISC की 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम काउंसिल की वेबसाइट http://www.cisce.org/ पर जाकर विद्यार्थी देख सकते हैं। ISC 12वीं में भी मुंबई के अभिज्ञान चक्रवर्ती, सीएमएस (लखनऊ) की राधिका चंद्रा, समन वहीद और साक्षी प्रद्युम्न ने 99.50 फीसद अंकों के साथ देश में टॉप किया है। लखीमपुर खीरी की लिपिका अग्रवाल भी 99.50 फीसद अंकों साथ देश में पहले स्थान पर हैं। ICSE 10वीं मुंबई के स्वयं दास टॉपर बने हैं।
रिजल्ट की घोषणा के साथ ही देश भर के करीब 2 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। पिछली बार की तुलना में इस बार रिजल्ट बेहतर रहा। इस साल 10वीं (ICSE) में 98.51 फीसदी स्टूमडेंट्स ने बाजी मारी है।
12वीं पास करने वाले छात्रों के नाम-
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक:-
1 – सबसे पहले सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cisce.org/ को खोलें और ‘रिजल्ट 2018’ के लिंक पर क्लिक करें।
2 – कोर्स ऑप्शन में से ICSE या ISC या चुनें।
3 – इसके बाद अपना यूनिक आईडी नंबर, इंडेक्स नंबर और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भरें।
4 – इसके बाद रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5 – प्रिंट आउट या सेव के लिए स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों का चुनाव करें।