लड़के-लड़कियां और सिगरेट, आई वो रिपोर्ट जो कान से निकाल देगी धुआं

नई दिल्ली। जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के लिए स्टार्टउप इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनायें लेकर आई है। वहीँ दूसरी ओर हमारे देश के भविष्य युवाओं में नशे का क्रेज दिन बा दिन बढ़ता ही जा रहा है।

सिगरेट

दरअसल, सरकार की तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाने की लाख कोशिशों के बावजूद रोजाना 6.25 लाख बच्चे सिगरेट पीते हैं।

हर साल देश में 9,32,600 लोगों की जान तंबाकू की वजह से होने वाले रोगों की वजह से चली जाती है। यानी एक सप्ताह में 17,887 लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है।

ग्लोबल टोबैको एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों की उम्र 10-14 साल के बीच है।

बता दें यह डाटा अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने एकत्रित किया है।

ऐसा नही है कि नशे का शिकार सिर्फ और सिर्फ लड़के ही हैं। 10-14 साल के बीच धूम्रपान का सेवन करने वाले बच्चों में 4,29,500 लड़के और 1,95,500 लड़कियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘सत्ता हासिल करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही भाजपा-आरएसएस’

मजेदार बात यह है कि साल 2016 में सिगरेट की बिक्री से कम्पनियों की 346 बिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। जो कि भारत देश की जीडीपी के 15 प्रतिशत के बराबर है।

यह भी पढ़ें:- मजीठिया के खिलाफ आरोपों पर अडिग हूं : संजय सिंह

आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में 82.12 बिलियन सिगरेट की खपत हुई थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV