महाराष्ट्र: बच्चों को मिला सूटकेस, खोला तो मिला महिला का कटा हुआ सिर
विरार क्षेत्र में पीरकुंडा दरगाह के पास कुछ बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला और उन्होंने उत्सुकतावश उसे खोला।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला का कटा हुआ सिर सूटकेस में मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया।
यह खोज गुरुवार शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास की गई। कुछ स्थानीय बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला और उन्होंने उत्सुकता से उसे खोला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
मांडवी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर जाएंगे और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच जारी है।