मुख्य सचिव मारपीट मामला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत 11 MLA के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की फरवरी में कथित तौर पर पिटाई के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) के 11 अन्य विधायकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

मुख्य सचिव मारपीट मामला

आरोपपत्र पटियाला हाउस कोर्ट में अंशु प्रकाश की शिकायत की जांच के आधार पर दाखिल किया गया है। इसमें विधायक अमानतउल्ला खान, प्रकाश जारवाल, नीतिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, परवीन कुमार व दिनेश मोहनिया के भी नाम हैं।

यह भी पढ़ें:- भोपाल दुष्कर्म मामला : पुलिस के हाथ लगे दस्तावेज़ से हुआ ऐसा खुलासा, प्रशासन भी रह गया हैरान

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “अंशु प्रकाश की शिकायत पर 20 फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने व रिकॉर्ड के लिए साक्ष्य जुटाए जाने के बाद अब अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।”

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर काफी बवाल मचा था। दिल्ली के अफसर कई दिनों तक इस मसले पर हड़ताल पर बैठे हुए थे, जिसके कारण राजधानी में सरकार और ब्यूरोक्रेसी के बीच ठनी हुई थी। हालांकि, आरोप-प्रत्यारोप के लंबे दौर के बीच दोनों पक्ष  आपसी बातचीत से दोबारा काम पर लौटे थे।

यह भी पढ़ें:- केरल: महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में 2 पादरियों ने किया सरेंडर

बता दें मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि उन्हें 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री के आवास पर केजरीवाल की मौजूदगी में आप विधायकों द्वारा पीटा गया था। उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर देर रात बैठक के लिए बुलाया गया था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV