सुधा सिंह की जीत से जनपद में जश्न, घर पर लगा बधाई का तांता

रिपोर्ट- अखिल श्रीवास्तव

रायबरेली। जकार्ता में  चल रहे एशियन गेम्स की स्टेपलचेज प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली एथलीट सुधा सिंह के घर रायबरेली में जश्न का माहौल है। एक बार फिर से सुधा ने जनपद का नाम रोशन किया है।

jashn

रायबरेली के शिवाजीनगर स्थित आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। लोग सुधा सिंह के भाई व उनके परिवार से मिलकर बधाईयां दे रहे है और एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर सुधा की कामयाबी पर जश्न मना रहे है | साथ ही नाच कर भी खुशियां मनाई गयी।

सोनिया गांधी ने भी गेम से पहले सुधा सिंह को पत्र के जरिये बधाई दी थी। आपको बता दे कि इसके पहले भी सुधा सिंह ने कई  गोल्डमेडल से लेकर रजत आदि पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी है।

यह भी पढ़े: बिना सत्ता के बाहुबली बनी मायावती, फ़ोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल

एशियन गेम में रजत  पदक जीतने के बाद सुधा के घर वाले बहुुुत खुश है। उनका कहना है कि उन्हें पदक जीतने का पूरा भरोसाा था परिजनों की माने तो आज घर पर बधाई देनेे वालों तांता लगा रहा। यही नहीं हम लोगों ने मिठाइयांं लोगों को खिलाई  साथ ही  ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर नाचे।

LIVE TV