गौरव मिश्रा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी 2022) बजट पेश करते हुए कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में बदलाव का एलान किया है । कस्टम ड्यूटी के बदलने के बाद अब इन वस्तुओं पर भी असर पड़ने वाला है। देखते है क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, वित्त मंत्री ने आम बजट 2022 पेश करते हुए यह कहा कि भारत में बनाई जाने वाली और इम्पोर्ट होने वाली दवा अब महँगी होंगी। वहीं चमड़े का सामान अब हो जायेगा सस्ता।

बजट से लगता है की इलेक्ट्रॉनिक सामान के दामो में भी गिरावट आने वाली है। कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल चार्जर भी सस्ते होंगे। गहना खरीदने वालों के लिए भी यह बजट खुशखबरी लेकर आया है क्योंकि गहना सस्ते होने का बजट में एलान किया गया है। कच्चे हीरे का आयात कर मुक्त और निर्यात को और बढ़ाने के लिए नकली गहनों पर 400 रूपये प्रति किलो ड्यूटी कर दी गयी है। मेथोनॉल पर ड्यूटी कम की जाएगी और सोडियम सायनाइड पर ड्यूटी बढ़ने की उम्मीद है।
स्टील का सामान होगा सस्ता
बजट में पता चला है कि छाते महंगे होंगे और स्टील सस्ती होगी। इसके अलावा बटन, ज़िपर, चमड़ा और पैकेजिंग बॉक्स सस्ता होगा। आखिर में श्रिंप एक्वा कल्चर पर ड्यूटी भी कम की गई है।