भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

रिपोर्ट – लोकेश टण्डन

मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र सिंह ने  प्रेस वार्ता की। दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कार्यसमिति की बैठक में विधायकों सांसदों और कार्यकर्ताओं को दिए गए गुरूमंत्र के बारे में बताया।

mahendr nath pandey

महेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि जातिवादी और तुष्टिकरण के ऊपर जो विपक्षी लोग राजनीति कर रहे हैं उनको जवाब दिया जाएगा और जनता ही जवाब देगी। भारत के गौरव को बढ़ाना जनता के बैंक खातों, शौचालय निर्माण आदि में बहुत क्रांति आई है। किसानों को उन की फसल के मूल्य का डेढ़ गुना से ज्यादा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 500000 का बीमा है जोकि 50 करोड़ जनता को देने का लक्ष्य है। पांडे ने कहा कि हर किसी को इसका फायदा मिलेगा।

पांडे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक गरीबों के लिए किसी ने चिंता नहीं की। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए काम कर रहे हैं तो विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है गरीब कल्याण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 प्लस का नारा दिया गया है। इस लक्ष्य से हर एक कार्यकर्ता ऊर्जावान है।

प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन पर साफ साफ कहा कि 5 फीसदी से ज्यादा गठबंधन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक करना जम्मू में आतंकवाद को जवाब था। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना BJP का लक्ष्य रहा है और जोकि हमने करके भी दिखाया है। हिंदू, सिख, बौद्ध सभी के लिए हिंदुस्तान में जगह है लेकिन घुसपैठियों को हर हाल में बाहर निकाला जाएगा और विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा विपक्षियों को हिंदुस्तान में रहने वाली जनता के साथ कोई सहानुभूति नहीं है ना ही चिंता है। आज तक विपक्षियों ने गरीबों के लिए यहां की जनता के लिए मकान खाना कपड़ा घर किसी भी चीज की चिंता नहीं की है।

यह भी पढ़े: राज्यपाल राम नाईक का विश्वविद्यालयों को सख्त आदेश, 84 दिन में करायें दीक्षांत समारोह

इसके बाद भूपेंद्र सिंह जो कि राज्यसभा सांसद है उन्होंने मीडिया को अमित शाह की बातें ब्रीफ की और उनके सवालों का जवाब दिया। महागठबंधन औऱ एनआरसी पर बोले विनय कटियार के बयान का भी उन्होंने जवाब दिया लेकिन राम मंदिर जैसे मुद्दे पर उन्होंने कोर्ट का निर्णय अहम बताया। सांसद बाकी बहुत सारे सवालों के जवाब घुमा फिरा कर देते रहे।

LIVE TV