भाजपा विधायक का विवादित तंज, अधिकारियों से अच्छा है वेश्याओं का चरित्र

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में राजस्व कर्मचारी और बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच अब तलवारे खींच गई है और दोनों ही आर-पार की लड़ाई का मूड़ बना चुके है। एक तरफ बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने  अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वैश्या से करते हुए कहा कि “इन अधिकारियों और कर्मचारियों से अच्छा चरित्र तो वेश्याओं का जो पैसा लेकर नाचने का काम तो करती है मगर अधिकारी और  कर्मचारी तो पैसा लेकर भी जनता का काम नही करते”।तो वही कर्मचारी भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधायक पर गुंडई और अवैध खनन का आरोप लगा रहे है।

bjp mla

बैरिया तहसील के मैदान में विधायक सुरेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च निकाल रहे है और अपने ही सरकार के अधिकारियों  और कर्मचारियों की तुलना वैश्या से कर रहे है और घूस मांगने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को जूते मारने की बात कर रहे है। विधायक ने दावा किया कि अगर भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारी नही सुधरेंगे तो कड़ी धूप  में बैठाएंगे और खुद भी बैठेंगे तब जाकर अधिकारियों, कर्मचारियों को बैरिया विधान सभा के पानी का अंदाजा होगा|

यह भी पढ़े: अवैध कारोबारियों से मिलना चाहती थी बीजेपी विधायक, ऑडियो वायरल

तो वही दूसरी तरफ राजस्व कर्मचारी भी विधायक  के खिलाफ इस बात को लेकर जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना दे रहे है कि सारे भ्रष्टाचार की जड़ खुद विधायक ही है और वही गुंडई भी करवाते है। दरअसल यह सारा मामला उस वक्त से शुरू है जब विधायक के भतीजे ने एक राजस्व निरीक्षक की कुछ दिन पहले पिटाई कर दी थी और विधायक के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था।

LIVE TV