जिस सीट पर थी सियासी शूरमाओं की नजर,जानें उस पर बीजेपी ने किसे बनाया प्रत्याशी

अभिनव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक ऐसी सीट जिस पर हर किसी की नजर गढ़ी रहती है। जहां से चुनाव जीतने वाला शख्स लगभग मंत्रालय को सुशोभित करता है। इस सीट पर जब भाजपा ने इस बार प्रत्याशी की घोषणा की तो सभी हैरान हो गए। जिस सीट पर प्रत्याशी का ख्वाब सजाकर सपा छोड़ कर भाजपा में आई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को भी झटका लगा है इसके अलावा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी भी इस टिकट मांग रहे थे मगर ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने सपा के बाद गहरा मंथन करके राजधानी लखनऊ की नौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और इस लिस्ट में दोनों का नाम नहीं है।

इसके अलावा आपको बता दें कि लखनऊ के अतरिक्त भाजपा ने 17 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किया है। इस सूची में सबसे हैरानी वाला वाकया ये है कि इसमें मंत्री स्वाति सिंह और सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और अपर्णा यादव का नाम किसी भी सीट से नहीं है। इस सीट से वर्तमान विधायक व मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कट गया और उनकी जगह ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आपको बता दें की सोमवार को ही राजेश्वर सिंह भाजपा खेमे में आए थे उनके नाम की चर्चा सुल्तानपुर सीट से लड़ने की चल रही थी पर पर ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा इस सीट से महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर दोनों सरोजनी नगर विधानसभा से टिकट मांग रहे थे।


इसके अलावा यूपी की चर्चित सीट लखनऊ कैंट से राज्यमंत्री बृजेश पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से अपर्णा यादव और मयंक जोशी दोनों में से किसी एक के टिकट पाने के आसार बताए जा रहे थे मगर ऐसा नहीं हुआ। यह सीट भाजपा की सुरक्षित सीटों में से एक है। 2017 के हुए विधानसभा चुनाव में लखनऊ की नौ सीटों में भाजपा ने आठ पर अपना कब्जा किया था।
अगर हम मलिहाबाद की बात करें तो मौजूदा विधायक जया देवी की टिकट दिया गया है जो कि केन्द्रीय मंत्री कौशल कुमार की पत्नी है। लखनऊ उत्तर की बात करें तो नीरज बोरा को प्रत्याशी बनाया गया है इसके अलावा लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को टिकट दिया गया है। लखनऊ पूर्वी से आशुतोष टंडन प्रत्याशी होंगे। आपको बता दें की यूपी में प्रथम चरण का चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर सात चरणों में चलेगा जबकि 10 मार्च को चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

LIVE TV