BJP ने किया कांग्रेस पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- संकट के दौर में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा गांधी परिवार

देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में स्थित बद से बत्तर होती जा रही है। इस दौरान राजनीति भी अपने चरम पर है। विपक्ष-पक्ष को जिम्मेदार बताता है तो विपक्ष का जवाब देने के लिए पक्ष भी पलटवार करता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि देश के बिगड़ते हालातों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। जिसका जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा के अनुसार देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी खासकर गांधी परिवार राजनीति कर रही है।

प्रियंका गांधी को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, “प्रियंका गांधी इंटरव्यू देकर अपनी राजनीति चमका रही है, तो राहुल गांधी ट्वीट के जरिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं वह सबकुछ देश को दिख रहा है, गांधी परिवार के घमंड को भी लोग देख रहे हैं।” इसी के साथ संबित पात्रा ने पीएम मोदी का पक्ष रखते हुए कहा कि बीते दिन यानी मंगलवार को पीएम मोदी ने देश के नाम अपना संबोधन समर्पित किया था जो कि पूर्ण रूप से जन हित में था। इस पर कांग्रेस को राजनीति करना शोभा नहीं देता।

LIVE TV