Bihar LIVE:नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

नई दिल्ली: नीतीश कुमार कुछ देर में 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। शपथ समारोह 4:30 बजे आयोजित किया जाएंगा।


नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ बिहार के राज्यपाल फागू चौहान दिलाएंगे। वहीं इस बार बिहार में दो डिप्टी सीएम शपथ लेगे। नेता तार किशोर प्रसाद और उपनेता मंजू देवी का नाम तय माना जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार नीतीश कुमार की नई सरकार में पिछली सरकार के एक दर्जन मंत्री शामिल नहीं होंगे। क्योंकि दो मंत्रियों का निधन हो चुका है वहीं बाकी बचे मंत्री इस बार का चुनाव नहीं जीत पाए। इनमें जदयू के आठ और भाजपा के दो मंत्री शामिल हैं। भाजपा के सुरेश शर्मा और ब्रजकिशोर बिंद वहीं जदयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जयकुमार सिंह, शैलेश कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, संतोष निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, रमेश ऋषिदेव, रामसेवक सिंह भी हार गए हैं।

LIVE TV