चुनाव 2019: BJP में बड़ा फेरबदल, ‘दंगाइयों’ को बनाया गया प्रमुख चेहरा, देखें सूची

बीजेपीलखनऊ। लोकसभा चुनाव-2019 में प्रचंड जीत दर्ज करने लिए बीजेपी की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बीजेपी दल में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय ने प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक़ प्रदेश भर में 38 सदस्यीय टीम में 15 उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी इस सूची की सबसे बड़ी बात ये है कि, साफ़ सुथरी छवि वाले व्यक्ति को पार्टी का चेहरा बनाने वाली बीजेपी ने इस बार कई ऐसे चेहरों को पार्टी में शामिल किया है जिनपर कई गंभीर आरोप लेगे हैं।

यह भी पढ़ें : संसद में घिरीं रेणुका, प्रकट हुईं असली ‘शूर्पणखा’, दिया मोदी की हंसी छीनने वाला बयान

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले दयाशंकर को पार्टी ने उपाध्यक्ष का पद सौंपा है। वहीँ केंद्र में मंत्री पद जाने के बाद मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी रहे सांसद संजीव बालियान को भी कार्यकारिणी में फिर से जगह दी गई है।

हालांकि पार्टी ने इस टीम में एक दर्जन से अधिक नए चेहरों को जगह दी है। जहां प्रदेश युवा संगठन की कमान सुभाष यादव को दी गई है, वहीं गोविंद शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा ने अंसतुष्ट नेताओं को भी संगठन में साधने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। टिकट कटने से नाराज नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुधीर हलवासिया को भी उपाध्यक्ष का पद मिला है। कोर संगठन में 3 महिलाओं को जगह मिली है।

यह भी पढ़ें : नोएडा के बाद बाराबंकी में पुलिस की दबंगई, एक और फर्जी एनकाउंटर!

जानकारी के लिए बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में अब महज 14 महीने ही बाकी हैं। ऐसे में प्रदेश की बीजेपी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पार्टी का फोकस मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का है।

इसके लिए संगठन को अमलीजामा पहनाया जाना है। ताकि समय से पार्टी और सरकार की नीतियों के जनता के बीच आसानी से पहुंचाकर 2019 की सियासी जंग आसानी से फतह की जा सके।

LIVE TV