Video:  बिग बॉस 11 के फर्स्‍ट शो से पहले देखिए कंटेस्‍टेंट के तीखे तेवर

बिग बॉस के कंटेस्‍टेंटमुंबई। लंबे इंतजार के बाद अखिरकार आज बिग बॉस के नए सीजन का फर्स्‍ट शो टेलिकास्‍ट होने वाला है। काफी समय से शो के प्रोमों और इसके थीम ने दर्शकों को उत्‍साहित कर रखा है। प्रोमों की रिलीज‍ के साथ ही बिग बॉस के कंटेस्‍टेंट के नाम की अटकलें लगना शुरू हो गई थीं। इससे पहले की शो की पूरी कंटेस्‍टेंट लिस्‍ट सामने आती कि एक वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में कंटेस्‍टेंट के तीखे तेवर अभी से दिख रहे हैं।

बिग बॉस के प्रिमियर एपिसोड से पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो में प्रिमियर की झलक देखने को मिली है। कुछ में कंटेस्‍टेंट के तेवर दिखे हैं।

वैसे तो शो में हर बार घरवालों के निराले अंदाज देखने को मिले हैं लेकिन उनके वो रंग घर के अंदर जाने के बाद नजर आते थे। इस बार तो घर वालों के रंग पहले से नजर आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: खुशियों के साथ सेलिना पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

हर बार की तरह इस बार भी शो के कई कंटेस्‍टेंट्स का कंट्रोवर्सी से नाता है। फिर चाहे वह हरियाणा की स्‍टेज डांसर सपना चौधरी हों या छोटे पर्दे की पुरानी अंगूरी भाभी। लंबे समय से घरवालों की लिस्‍ट में शिल्‍पा शिंदे का नाम लिया जा रहा था। हालांकि खबर की पुष्टि नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़ें: इस मॉडल ने मॉडलिंग को बताया खुद की बर्बादी की वजह

अब इन खबरों पर लगाम लगाने के लिए एक वीडियो सामने आ गया है। ये वीडियो इस बात की पुष्टि कर र‍हा है कि श्ल्पिा शिंदे बिग बॉस11 का हिस्‍सा है। शो के प्रि‍मियर के इस वीडियो ने कई लोगों को तगड़ा झटका दे दिया है।

बिग बॉस सीजन 11 का प्रिमियर एपिसोड आज रात 9 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्‍ट होने वाला है।

 

 

 

 

Bhabhiji will enter the Bigg Boss house. Meet Shilpa Shinde in the #BB11 Premiere, tomorrow at 9 PM.

A post shared by Colors TV (@colorstv) on Sep 30, 2017 at 7:03am PDT

 

 

 

 

LIVE TV