नहीं थम रहा सिद्धू की ‘झप्पी’ का विवाद, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जताया विरोध

रिपोर्ट- ऋतिक द्विवेदी

पीलीभीत। जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान चीफ के निमंत्रण को स्वीकार किया है। तब से आज तक सिद्धू का विरोध जारी है। यूपी के पीलीभीत में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

सिद्धू

बता दें कि पीलीभीत के प्रसिद्ध छतरी चौराहे पर भारतीय जनता हिंदू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन जाहिर किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान आर्मी चीफ के गले लगा कर भारतीय सेना का अपमान किया है जिस भारतीय सेना और शहीदों को पाकिस्तानी सेना के द्वारा क्षति पहुंचाई जाती है।

यह भी पढ़ें:- ईद के मेले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा, पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पांव

उसी सेना के प्रमुख को नवजोत सिंह सिद्धू जैसे व्यक्ति ने गले लगाया यह हम देशवासियों के लिए बहुत शर्म की बात है। इसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगें।

यह भी पढ़ें:- रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस से मिला आश्वासन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पाकिस्तान गए। इससे उन्हें एतराज नहीं पर उन्होने वहां जो कार्य किया उससे देशवाशियों को गहरा धक्का लगा है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV