बारबरा बुश का निधन, पति और बेटा दोनो रह चुके हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का मंगलवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बारबरा बुश इकलौती ऐसी अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अपने पति और बेटे दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में देखा। बारबरा बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थी।

बारबरा बुश

बुश परिवार ने 15 अप्रैल को बयान जारी कर कहा था कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश की सेहत खराब है और उन्होंने मेडिकल उपचार लेने से इनकार कर दिया है। वह अपना वक्त ‘कम्फर्ट केयर’ में बिताएंगी।

यह भी पढ़े: अमेरिका, ब्रिटेन ने रूस समर्थित साइबर हमलों पर दी चेतावनी

बुश परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्राथ ने बताया कि 92 साल की बारबरा की देखभाल ह्यूस्टन में उनके घर पर ही की जा रही थी। उन्होंने तय कर लिया है कि अब वह अस्पताल नहीं जाना चाहती थी। कुछ समय से उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही थी।

यह भी पढ़े: 12 साल पहले दफनाया गया सद्दाम हुसैन का शव कब्र से गायब!

बताया जा रहा है कि बुश हाल ही के वर्षों से क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पलमोनरी पोग और कॉन्जेस्टिव हार्ट समस्या से जूझ रही थीं।  निधन से पहले बारबरा बुश को बीमारी की वजह से कई बार अस्पताल में भर्जी कराया गया।

LIVE TV