बिहार में सीटों का शुरू हुआ बंदरबांट, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने खोला मोर्चा

पटना| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर अब नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। राजग में शामिल जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) और भाजपा के नेता भले ही जल्द सीट बंटवारे की बात कर रहे हों लेकिन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बिहार में सीटों का शुरू हुआ बंदरबांट, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने खोला मोर्चा
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नागमणि ने यहां शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर रालोसपा को चिढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें राजग को छोड़कर महागठबंधन में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई वोटबैंक नहीं है लेकिन उसे आकाश में घुमाया जा रहा है और रालोसपा को चिढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मोदी को तोगड़िया की चेतावनी, ‘बात मान लो नहीं तो अयोध्या से करूंगा बड़ा ऐलान’
उल्लेखनीय है कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए राजग में बिहार की 40 सीटों के बंटवारे के लिए भाजपा, लोकजनशक्ति पार्टी और जद (यू) में बातचीत चल रही है लेकिन अब तक इसमें रालोसपा को इस बातचीत में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि सीट बंटवारे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दो दिन पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिल चुके हैं।

LIVE TV