बनाना शेक से नहीं बनेंगे ‘बाहुबली’, लगेंगी वो बीमारी जो बुढ़ापे तक साथ ही रहेंगी

नई दिल्ली। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि दूध और केले को एक साथ मिलाकर पीने से अच्छी हेल्थ बनती है और शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। वहीं पतले-दुबले लोग शरीर पर चर्बी बढ़ाने के लिए बनाना शेक का सेवन करते हैं।

बनाना शेक

लेकिन क्या आपको पता है कि बनाना शेक जितना पीने में बेहतरीन लगता है उतना ही सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जी हां, चिकित्सकों का मानना है कि दूध के साथ केला खाने से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे दूध और केले का शेक पीने से शरीर को किन-किन तरह की बीमारियों से गुजरना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-खाना खाने के बाद भी लगती है जबरदस्त भूख तो इस बीमारी के लपेटे में हैं आप

विषैले तत्वों का प्रभाव

आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर में कई तरह के विषैले तत्व उत्पन्न होने लगते हैं। इससे शरीर के तमाम अंगों की कार्यप्रणाली पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इस जूस का सेवन करने के बाद शरीर भारी-भारी बना रहता है जिसका बुरा असर मस्तिष्क क्षमता पर पड़ता है।

पाचन क्रिया

दूध के साथ केला खाना या फिर बनाना शेक पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आपको दूध और केले का सेवन करना भी है तो आप इन दोनों चीजों को लगभग आधे घंटे के ब्रेक पर खा सकते हैं। बनाना शेक पीने से पाचन क्रिया काफी प्रभावित होती है, इससे आपकी नींद का शेड्यूल बिगड़ जाता है जिससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-नमक वाला टूथपेस्ट भी हो जाए बेअसर तो ऐसे बचाएं अपने दांत

अस्थमा

जो लोग अस्थमा की बीमारी से ग्रस्त हैं उन्हें भूलकर भी कभी दूध और केले का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए, ये उनके लिए जहर साबित हो सकता है। दरअसल दूध और केले को एक साथ खाने से कफ या बलगम जैसी समस्या होने लगती है। यदि ऐसे में आप अस्थमा से पीड़ित हैं तो इसको पीने से आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में रोगी को सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।

साइनस और एलर्जी

दूध और केला खाने से पेट में आग लगने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसी समस्या होने पर व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। जिससे टॉक्सिंस पैदा होने लगती है जोकि साइनस और एलर्जी जैसी बीमारियों को दस्तक देता है।

LIVE TV