महंगाई की मार, चूल्हा चौका पर भार, UP में शुरू हुआ “गृहिणी सहायता अभियान”

देश में कोरोना महामारी का असर अर्थिक तौर पर भी सबसे ज्यादा पड़ा है। जिससे महंगाई सातवें आसमान पर है। बढती महंगाई के कारण महिलाओं को घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं की समस्याओं को समझने और उन्हें उचित सहायता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार द्वारा इस माह की शुरुआत में “गृहिणी सहायता अभियान” का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान के तहत 3 माह के अन्दर बीकेटी विधानसभा की लगभग 60000 महिलाओं से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।

ललन कुमार की लगभग 40-45 महिलाओं की टीम द्वारा 4 जून से प्रारम्भ हुए इस अभियान में 7000 से अधिक महिलाओं के घर पहुंचकर उनसे बात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गयी। अब तक 60 से अधिक गाँवों को कवर किया जा चुका है।

ललन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत हजारों महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं। महिलाओं से हो रही चर्चा से यह ज्ञात हुआ कि बढ़ती महंगाई से उनका जीवन कठिन हो गया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से ज़रूरत की वस्तुओं के दाम बढे हैं जबकि कमाई के साधन घट रहे हैं। गैस सिलिंडर महँगा होने की वजह से महिलाएं चूल्हा जलाने पर मजबूर हैं। गांव की हजारों महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है। प्रधानमंत्री जी की यह योजना जमीन पर शून्य है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरा होने के बाद महंगाई के विरुद्ध महिलाओं की आवाज़ सरकार तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही निजी स्तर पर महिलाओं की हर संभव सहायता की जाएगी।

LIVE TV