बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पर छापा, लड़कियों को बंधक बनाने का आरोप

बाबा वीरेंद्र देवलखनऊ। नाबालिग लड़कियों को उनकी मर्जी के बगैर बंधक बनाकर रखने की खबर पर सोमवार को बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के बांदा स्थित आश्रम में पुलिस बल ने छापा मारा। शहर के सर्वोदय नगर इलाके में स्थित ‘आध्यात्मिक विश्वविद्यालय’ संस्था के आश्रम में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। करीब 2 घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने वहां पर मौजूद दर्जनभर सेविकाओं से पूछताछ की।

ताजमहल : हॉकरों के व्यापार पर रोक के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

आश्रम के सभी कमरों की तलाशी ली गई। ऑफिस के कंप्यूटर को खंगाला और संस्था के दस्तावेज भी जांचे गए। मौके से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस ने बताया कि यहां की यह संस्था रजिस्टर्ड नहीं है। संस्था से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। मामला दर्ज कर आगे जांच जारी रहेगी।

बता दें कि बांदा के सर्वोदय नगर स्थित ‘आध्यात्मिक विश्वविद्यालय’ आश्रम में सुबह करीब 11 बजे भारी मय बल के साथ पुलिस पहुंची। इस दौरान वहां करीब 9 सेविकाएं पुलिस को मिल गयीं। बारी-बारी से सभी से पूछताछ कर सभी से जानकारी जुटायी गयी।

सेविकाओं ने बताया कि यहां अभी 9 सेविकाएं हैं। पुलिस को सभी जानकारी दे दी गयी हैं। यह भी बताया कि आश्रम बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का है लेकिन वह यहां कभी आए नहीं हैं। यह आश्रम एक किराये के मकान में संचालित है। पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है इसलिए एफआईआर दर्ज कर आगे जांच जारी रहेगी। फिलहाल मकान मालिक को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गयी है।

सीमा पर फिर से बदलने लगे हैं चीन के सुर, राष्ट्रपति कोविंद के अरुणाचल दौरे पर भारत को दी नसीहत

इस मामले में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया की सूचना सुबह आयी थी कि यहां एक संस्था में कुछ नाबालिग लड़कियों को उनकी मर्जी के बगैर रखा जाता है। गंभीर किस्म का मामला था। महिला पुलिस के साथ यहां छापा मारा गया है। अभी तक कि जांच से ऐसा प्रत्यक्ष रूप से मिला नहीं है।

आगे एफआईआर दर्ज कर जांच जारी रहेगी। ये आध्यात्मिक विवि का आश्रम है। अभी रजिस्ट्रेशन इन्होंने दिखाया नहीं है। अभी कोई विवादित सामान नहीं मिला है। बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कनेक्शन की जांच की जाएगी।

LIVE TV